main page

TV की पार्वती हुई ब्वॉयफ्रेंड के साथ Cosy,  बोल्ड तस्वीरें की शेयर

Updated 30 September, 2017 10:44:34 AM

टीवी शो ''देवों के देव महादेव'' में पार्वती का रोल प्ले कर फेमस हुईं सोनारिका भदौरिया की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर सामने आई है।

मुंबई: टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का रोल प्ले कर फेमस हुईं सोनारिका भदौरिया की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर सामने आई है। दरअसल, सोनारिका अपने ब्वॉयफ्रेंड विकास पारासर को गले लगाए रोमांटिक पोज देतीं नजर आ रही हैं। विकास और सोनारिका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। खबरें तो ये भी हैं ये कपल जल्द शादी कर सकता है। 

Bollywood Tadka

 

सोनारिका ने 2016 में आई फिल्म 'सांसें' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे रजनीश दुग्गल और हितेन तेजवानी के साथ लीड रोल में हैं। ये एक रोमांटिक हॉरर फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने साउथ की फिल्म 'जादूगाड़ू' (2015), 'स्पीडुननोडु' (2016), 'ईदो रकम आदो रकम' (2016) में किया है।

 

Bollywood Tadka

 

सोनारिका भदौरिया का बैकग्राउंड फिल्मों से जुड़ा नहीं रहा है। उनके पिता कंस्ट्रक्शन बिजनेस करते हैं, जबकी मां होम मेकर हैं।  2 दिसंबर, 1992 को मुंबई में जन्मी और पली बढ़ी सोनारिका ने यही के यशोधाम हाई स्कूल एंड सीनियर कॉलेज से पढ़ाई की। 

 

Bollywood Tadka

 टीवी पर उन्होंने साल 2011 में 'तुम देना साथ मेरा' शो से कदम रखा था। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के लिए भी जाना जाता है।


Bollywood Tadka

:

sonarika bhadoriaboyfriendvikas parashar

loading...