शुक्रवार रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने यह पार्टी वोग मैगजीन की इंटरनेशनल एडिटर सूजी
07 Jan, 2017 05:19 PMमुंबई: शुक्रवार रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने यह पार्टी वोग मैगजीन की इंटरनेशनल एडिटर सूजी मेंकेस के ऑनर में रखी थी। मौके पर बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। मां-बेटी की जोड़ी यहां स्टनिंग लुक में स्पॉट की गई। यहां श्रीदेवी Oscar De La Renta टॉप और व्हाइट पैंट लुक में दिखीं। वहीं, जाह्नवी ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू पैंट्स कैरी किए।
पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन, कृति सेनन, सोफी चौधरी, डायरेक्टर गौरी शिंदे, फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा, ज्वैलरी डिजाइनर फराह अली खान के साथ कई सेलेब्स शामिल हुए। बैश की कई इनसाइड फोटोज मनीष मल्होत्रा, कृति सेनन, फराह अली खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन पिक्चर्स से साफ है कि स्टार्स ने मनीष की पार्टी को खूब एन्जॉय किया।