main page

"काला चश्मा" पर पति के साथ श्रीदेवी का आखिरी डांस वीडियो आया सामने

Updated 25 February, 2018 08:09:33 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उनका शनिवार रात दुबई में निधन हो गया। वह दुबई में एक फैमिली वेडिंग में हिस्सा लेने गई थीं। एक्ट्रैस के परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मौत की वज‍ह हार्ट अटैक है। एक्ट्रैस की मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच एक वीडिया इंटरनेट पर वायरल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उनका शनिवार रात कार्डिक अरेस्ट होने से दुबई में निधन हो गया। वह अपने भांजे की शादी में हिस्सा लेने गई थीं। एक्ट्रैस की मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के आखिरी डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बोनी कपूर के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि बोनी कपूर और श्रीदेवी आपनी बेटी के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गए थे। इस शादी में पूरा कपूर परिवार पहुंचा था। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बोनी कपूर और श्रीदेवी जमकर डांस कर रहे हैं। चार दिन पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि श्रीदेवी अपनी फैमिली के साथ यह आखिरी डांस होगा। श्रीदेवी के पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी शादी के प्रोग्राम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह आखि‍री तस्वीर है। मशहूर अदाकार की मौत की खबर से फिल्म जगत सदमें में है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस अपनी चहेती एक्ट्रैस के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

:

sridevilast dance with husbandBollywood actress Sridevi death

loading...