main page

श्रीदेवी की मौत पर आखिर क्यों चुप हैं उनकी बहन, जीजा ने बताई वजह

Updated 13 March, 2018 01:34:10 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की मौत के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन उनकी बहन श्रीलता अब तक चुप थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी और उनकी बहन के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। मगर इन सारे सवालों पर श्रीलता के पति संजय रामास्वामी का बयान सामने आया है। डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक संजय का कहना है कि मेरी पत्नी श्रीलता पर कई आरोप लग रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की मौत के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन उनकी बहन श्रीलता अब तक चुप थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी और उनकी बहन के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। मगर इन सारे सवालों पर श्रीलता के पति संजय रामास्वामी का बयान सामने आया है। डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक संजय का कहना है कि मेरी पत्नी श्रीलता पर कई आरोप लग रहे हैं।

Bollywood Tadka

कहा जा रहा है कि उन्होंने श्रीदेवी की प्रॉपर्टी हथ‍िया ली है। श्रीदेवी की मौत पर चुप्पी रखने के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। ये सारे आरोप गलत हैं। संजय ने कहा, श्रीलता से मेरी शादी को 28 साल हो चुके हैं। श्रीदेवी का जाना हमारे लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

Bollywood Tadka

कपूर परिवार से हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं। मेरी पत्नी उनकी मौत पर दुख की वजह से चुप हैं।श्रीदेवी हमारे परिवार का हिस्सा हमेशा रहेंगी। हमारे पूरे परिवार के लिए श्रीदेवी एक मिसाल हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी सारी बातें बेकार हैं। हम सभी इस दुख की घड़ी में बोनी कपूर के साथ खड़े हैं।

Bollywood Tadka

उन्होंने श्रीदेवी के अंकल के लगाए आरोपों का भी जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा- वेणुगोपाल रेड्डी से हमारे परिवार का कोई वास्ता नहीं है। श्रीदेवी की मौत दर्द में हुई, उनकी लाइफ में बहुत तकलीफ थी। तो ऐसा कुछ भी नहीं है। वेणुगोपाल रेड्डी के बोनी कपूर पर लगाए सभी आरोप भी गलत हैं।

Bollywood Tadka

बता दें श्रीदेवी की मौत के बाद से अब तक उनकी बहन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उनके अंकल ने कहा था कि श्रीदेवी की प्रॉपर्टी बोनी कपूर ने परिवार की आर्थ‍िक हालत ठीक करने की वजह से बेच दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई थी कि श्रीदेवी और उनकी बहन श्रीलता के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई जारी है। अब एक्ट्रैस की मौत के बाद प्राॅपर्टी उनकी बहन के नाम हो जाएगी।

Bollywood Tadka
 

:

srideviSistersrilathaReason

loading...