main page

फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह का पोस्टर हुआ रिलीज, 6 अप्रैल को मचाएगी धमाल

Updated 06 March, 2018 11:15:05 PM

फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की अगली फिल्म ''सूबेदार जोगिंदर सिंह'' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर पंजाबी और इंग्लिश दो भाषाओँ में रिलीज होगी। इस पोस्टर में गिप्पी ग्रेवाल हाथ में बंदूक लिए और सूबेदार की वर्दी पहने नजर आ रहे है। इसके अलावा उनका लुक भी बहुत गंभीर है। इस पोस्टर में अन्य भारतीय सैनिकों को पोस्ट लांघते और...

जालंधरः फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की अगली फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर पंजाबी और इंग्लिश दो भाषाओँ में रिलीज होगी। इस पोस्टर में गिप्पी ग्रेवाल हाथ में बंदूक लिए और सूबेदार की वर्दी पहने नजर आ रहे है। इसके अलावा उनका लुक भी बहुत गंभीर है। इस पोस्टर में अन्य भारतीय सैनिकों को पोस्ट लांघते और गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। 

भारतीय सिनेमा ने अब तक कई जांबाजों पर फिल्म बना कर दुनिया को उनकी वीरता से परिचित करवाया है और अब सूबेदार जोगिंदर सिंह पर भी एक फिल्म आने वाली है जिन्होंने भारत और चीन के बीच 1962 में हुई लड़ाई में अदम्य साहस दिखाया था।
Bollywood Tadka
सूबेदार जोगिंदर सिंह, भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई में 1962 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उनके वीरता और देश के लिए किये गए सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। सूबेदार जोगिंदर सिंह चीन से हुए युद्ध में टोंगपेन ला, नेफा के बुमला मोर्चे पर लड़ रहे थे। वह सिख रेजिमेंट के जवान थे। जब हमला हुआ तब उनके पास केवल एक सिख कंपनी थी जबकि चीनी सेना की पूरी डिवीजन वहाँ तैनात थी। हमला चीनियों ने 200 सैनिकों के साथ तीन बार में किया। मुट्ठीभर भारत के यह जवान चीनियों से अंतिम सांस तक लड़ते रहे। पहले और दूसरे हमले में उन्होंने चीनियों का बहुत नुकसान किया। हालाँकि भारत के भी कई जवान घायल और शहीद हुए। अंत में एक समय ऐसा आया जब सूबेदार की और अन्य सैनिकों की गोलियां खत्म हो गई। इसके बाद सूबेदार जोगिंदर सिंह ने बंदूक पर लगे खंजर से 'जो बोले सो निहाल' का नारा लगाते हुए कई चीनियों को ख़त्म कर दिया। हालांकि बाद में वो पकड़े गए। चीन ने न तो उनका शव भारत के सुपुर्द किया न ही कभी कोई उनकी जानकारी दी। 

बता दें ये फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का निर्देशन सिमरजीत सिंह ने किया है। फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि हालही में फिल्म का मेकिंग वीडियो जारी किया गया। फिल्म के निर्देशक समरजीत सिंह ने इस मौके पर यहां कहा कि सूबेदार जोगिन्दर सिंह फिल्म की शूटिंग को महज चुनौतीपूर्ण कहना लाजमी नहीं होगा, क्योंकि 'ऑन लोकेशन' परिस्थितियां कल्पना से परे थीं। इस फिल्म की शूटिंग सूरतगढ़ की तपाने देने वाली गर्मी से लेकर द्रास सेक्टर की कंपकंपा देने वाली ठंड तक में हुई है।

:

subedar joginder singhpunjabi moviepollywood

loading...