main page

रजनीकांत के दामाद धनुष की प्राइवेट पार्टी की तस्वीरें हुईं लीक! ट्विटर पर मचा बवाल

Updated 05 March, 2017 08:36:09 PM

आज कल सोशल मीडिया किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है फिर चाहे कोई आम...

मुंबई: आज कल सोशल मीडिया किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है फिर चाहे कोई आम इंसान हो या कोई बॉलीवुड स्टार, सब हैकिंग का शिकार होते जा रहे हैं। अब हाल ही में इस लिस्ट में होस्ट-सिंगर सुचित्रा भी शामिल हो गई हैं, जिनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया और फिर उनके अकाउंट से साउथ इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स की फोटो लीक हुई है। इस लिस्ट में रजनीकांत के दामाद धनुष हंसिका मोटवानी, अनिरुद्ध रविचंदर, त्रिशा कृष्णन, दिव्यदर्शिनी, एंड्रिया और लीलई भी शामिल हैं।

अभी वैसे भी रजनीकांत के दामाद धनुष का जन्मजात वाला मामला सुर्खियों में चल रहा है। लेकिन अब धनुष के बारे में हमे एक और बात पता चली है वह है उनकी सिंगर और पॉपुलर टीवी होस्ट सुचित्रा खबरों के साथ में नजर आ रही निजी तस्वीरे। 

दरअसल यह जो तस्वीरें है वह सुचित्रा की नहीं बल्कि साउथ फिल्मों के सितारों की है और तो और यह फोटोज सितारों की प्रायवेट पार्टी की है। इन सितारों में सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष, हंसिका, अनिरुद्ध और दिव्यदर्शिनी। जिनमे हमें यह सभी ही सितारे मौज मस्ती के रूप में हमे नजर आ रहे है।

हालांकि जैसे ही सुचित्रा को इस बात का पता लगा तो उन्होंने तुरंत इन तस्वीरों को डिलीट कर दिया। साथ ही अपने अकाउंट को भी प्रायवेट कर दिया। सुचित्रा ने इस मामले पर कहा कि किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया था। उनके मन में किसी भी सहयोगी साथी को लेकर मन में दुर्भावना नहीं है।

:

DHANUSHSINGER SUCHITRAREVEALSPRIVATE PARTYPICSBOLLYWOOD ACTOR

loading...