शीला की जवानी'', ''इश्क सूफियाना'' जैसे गाना गाने वाली सिंगर सुनिधि चौहान मां बन गई है। उन्होंने 1 जनवरी को बेबी बॉय को जन्म दिया। यह उनका पहला बच्चा है।
02 Jan, 2018 09:57 AMमुंबई : शीला की जवानी', 'इश्क सूफियाना' जैसे गाना गाने वाली सिंगर सुनिधि चौहान मां बन गई है। उन्होंने 1 जनवरी को बेबी बॉय को जन्म दिया। यह उनका पहला बच्चा है। खबर मिली है कि उन्होंने मुंबई के सूर्या अस्पताल में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया।
सुनिधि और उनके पति हीतेश सोनिक बच्चे के आने से बेहद खुश हैं। उनकी डॉक्टर रंजना धानू ने कहा- मम्मी और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सुनिधि और उनके पति हीतेश दोनों ही बहुत खुश हैं। बच्चे का जन्म 1 जनवरी 2018 को शाम 5 बज कर 20 मिनट पर हुए।
जब सुनिधि की प्रेग्नेंसी को 5 महीने हो गए थे, तब खबर सामने आई थी। सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की छोटी सी उम्र में की थी। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। इसके बाद सुनिधि को मौका मिला दूरदर्शन के रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में हिस्सा लेने का। सुनिधि इस शो में विनर रही थीं।
सुनिधि ने 'शीला की जवानी', 'इश्क सूफियाना', 'बीड़ी जलाइ ले', 'देसी गर्ल', 'कमली', 'भागे रे मन' जैसे मशहूर गाने गाए हैं।