main page

सुनील शेट्टी एेसे रखते है खुद को फिट, 25 Yr. से पहन रहे 28 इंच की जींस

Updated 11 August, 2017 01:05:27 PM

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को आज बर्थडे है

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को आज बर्थडे है। वह 56 साल के हो गए है। 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मैसूर में जन्में सुनील ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पिछले 25 साल से उनकी कमर का साइज 28 इंच है। सुनील की मानें तो वे अपनी कमर साइज पर प्राउड फील करते हैं और यूथ को भी इसी तरह फिट रहने की सलाह देते हैं। 

Bollywood Tadka

 जनवरी 2017 में दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा था कि वे खुद को फिट रखने के लिए काफी हार्ड रूटीन फॉलो करते हैं। वे जंक फ़ूड और तली हुई डिशेज को पूरी तरह अवॉयड करते हैं और घर के खाने को तवज्जो देते हैं। इसके अलावा, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन उनकी डाइट में भरपूर मात्रा में शामिल होता है।

Bollywood Tadka

बता दें कि एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा था कि वे रोज सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और दो घंटे तक अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। वे कहते हैं, "मैं पहला एक घंटा योग और प्राणायाम में लगाता हूं।

Bollywood Tadka

इसके बाद 45 मिनट जिम में वर्कआउट करता हूं।" बकौल सुनील, "जब मैं जवान था तो रियल हैवी लिफ्टिंग, वेट और कठिन वर्कआउट करता था। अब भी उतना ही कठिन वर्कआउट करता हूं। मैं प्लान करके एक्सरसाइज करता हूं।

Bollywood Tadka

अगर मैंने शुरुआत में हैवी वेट के साथ 10 Reps लगा लिए हैं तो 20 Reps हलके वजन के साथ लगाता हूं। मसल्स ग्रुप के लिए मेरा फोकस अलग-अलग एक्सरसाइज के तीन या चार सेट लगाने पर होता है।"


Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

:

Suniel Shettybirthday special

loading...