main page

भाई सनी से उम्र में काफी छोटी हैं उनकी बहन, शेयर की पुरानी तस्वीर

Updated 28 July, 2017 04:12:33 PM

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की छोटी बहन अहाना देओल आज 32 साल की हो गई हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की छोटी बहन अहाना देओल आज 32 साल की हो गई हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए अहाना की बड़ी बहन एशा देओल ने भी काफी तैयारी कर रखी है। मां और बहन के साथ तो अक्सर ही एेशा को देखा गया है लेकिन उनके सौतेले भाई सनी और बॉबी देओल के साथ उन्हें कम ही देखा गया है।  हम आपको सनी के साथ अहाना की एक पुरानी तस्वीर दिखाने जा रहें हैं जिसमें वह दोनों एक साथ नजर आ रहें हैं। 

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी का जन्म 28 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। सनी और बॉबी देओल अहाना के सौतेले भाई हैं। लेकिन इन दोनों को कभी भी पब्लिक में बहनों के साथ नहीं देखा गया। अहाना अपने भाई सनी से लगभग 27 साल छोटी हैं और सनी के बेटे करन से सात साल बड़ी हैं। बचपन की इन फोटोज को देखकर तो लगता है कि सनी अपनी बहनों से बहुत प्यार करते हैं। 

बता दें कि फरवरी साल 2014 में अहाना ने बिजनेसमैन वैभव बोरा से की शादी की। अहाना ने 2015 को में बेटे को जन्म दिया। अहाना की शादी काफी हाई प्रोफाइल वेडिंग रही थी।

:

sunny deolahana deolold picture

loading...