main page

न्यूड फोटोशूट करवा चुकी सनी फिर से छाई यूजर्स के बीच, ये हॉट हसीनाएं 2017 में की गईं सबसे ज्यादा सर्

Updated 06 December, 2017 12:27:19 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन एक बार फिर सबकी चहेती एक्ट्रैस बन गई है। फिल्में हो या फोटोशूट सनी लियोन का नाम जुड़ते ही खुद-ब-खुद हिट हो जाते हैं।इसका सबूत है इंटरनेट। हाल ही में आए ताजा आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि सनी लियोन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड हीरोइन बन गईं हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन एक बार फिर सबकी चहेती एक्ट्रैस बन गई है। फिल्में हो या फोटोशूट सनी लियोन का नाम जुड़ते ही खुद-ब-खुद हिट हो जाते हैं।इसका सबूत है इंटरनेट। हाल ही में आए ताजा आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि सनी लियोन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड हीरोइन बन गईं हैं।सर्च इंजन 'याहू' पर इस साल सनी को यूजर्स ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। बड़ी बात ये है कि ये रिकॉर्ड 2016 में भी सनी लियोन के ही नाम था। जुलाई में सनी  ने बेटी निशा को गोद लिया तो वहीं कुछ दिनों पहले पति डेनियल के साथ PETA सनी ने न्यूड फोटोशूट करवा कर फिर से इंटनेट का गलियारा गुलजार कर दिया।

Bollywood Tadka

इस लिस्ट में दूसरा नंबर हैं प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका को सबसे ज्यादा सर्च करने का कारण फिल्म 'बेवॉच' के जरिए हॉलीवुड डेब्यू करना माना जा रहा है।क्योंकि उनके हॉलीवुड डेब्यू को लेकर देश के साथ साथ विदेशों के फैंस में खास उत्साह पनप उठा था। इसके साथ हाल में प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भी अपनी जगह बना ली है।

Bollywood Tadka

लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। बेटी के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल से मेलबर्न में तिरंगा फहराने तक हर जगह ऐश्वर्या का जादू बरकरार था। इसके साथ ही उनकी आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर भी ऐश्वर्या ने काफी लाइमलाइट बरोटी।

Bollywood Tadka

चौथे नंबर पर याहू पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हीरोइन हैं कैटरीना कैफ।कैटरीना के रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में जानने के लिए फैंस सोशल मीडिया का रुख करते हैं। कैटरीना ने इसी साल इंस्टाग्राम पर अपना एकाउंट बनाया है तो वो अपने इंस्टा डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चाओं में थीं। 

Bollywood Tadka

लिस्ट में पांचवे नंबर पर है दीपिका पादुकोण का नाम। दीपिका के सर्च किए जाने के कारण भी कम नहीं हैं। सबसे पहला कारण तो विवादों से घिरी उनकी आने वाली फिल्म 'पद्मावती'। दूसरा, हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xXx: Return Of Xander Cage'. तीसरा, कांस में दीपिका के जलवे। रणवीर सिंह और रनबीर कपूर से ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रैस।

Bollywood Tadka

लिस्ट में छठे स्थान पर हैं करीना कपूर खान। बेटे तैमूर अली खान और प्रैग्नेंसी के बाद पहली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लेकर फैंस के बीच चर्चा की विषय वनी हुई हैं करीना। 

Bollywood Tadka

बताते चलें की इस लिस्ट करीना कपूर के बाद नाम है ममता कुलकर्णी का। 

Bollywood Tadka

आठवें स्थान पर हैं दिशा पाटनी इसके बाद नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है काव्या मधहावन ने। सूची में दसवे नंबर पर हैं ईशा गुप्ता। ईशा के बेहद बोल्ड फोटोशूट भी उन्हें लिस्ट में अच्छा स्थान दिलाने में नाकाम साबित हुए हैं।


Bollywood Tadka

:

sunny leoneDisha PataniEsha guptaAishwarya Rai Bachchankareena kapoorkatrina kaifDeepika Padukone

loading...