main page

19 साल की उम्र में गुजारा करने के लिए बेकरी में ये काम करती थीं सनी लियोन

Updated 13 May, 2018 04:40:09 PM

पोर्न स्टार से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी सनी लियोन आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो सनी लियोन अपनी बोल्ड छवी को लेकर दुनिया भर में मशहूर हैं।लेकिन कई एेसी बातें हैं जो उनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे।

मुंबई: पोर्न स्टार से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी सनी लियोन आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो सनी लियोन अपनी बोल्ड छवी को लेकर दुनिया भर में मशहूर हैं।लेकिन कई एेसी बातें हैं जो उनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। 

 

Bollywood Tadka

सनी लियोन पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आईं थीं। इस शो के दौरान ही सनी ने पोर्न स्टार होने की बात को स्वीकारा था। इसी शो के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 

 

Bollywood Tadka

 

करियर की शुरूआत में कई सेलिब्रिटीज और दर्शकों ने सनी लियोन की बॉलीवुड एंट्री का विरोध भी किया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पॉर्न स्टार इमेज को खत्म करने के लिए सनी को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि अब वो एक बॉलीवुड हीरोइन के नाम से जानी जाती हैं।

 

Bollywood Tadka

 

शायद ही सनी के फैंस को ये बात पता हो कि सनी ने अपनी पहली जॉब 19 साल की उम्र में शुरू कर दी थी। पॉकेट मनी के लिए उन्होंने एक जर्मन बेकरी में वेट्रेस का काम किया था। बताया जाता है कि किन्ही कारणों से भले ही सनी लियोन एक पॉर्न स्टार के तौर पर फेमस हुईं, लेकिन सनी का हमेशा से नर्स बनने का सपना था। सनी नर्स बनकर गरीब मरीजों का इलाज करने का सपना देखती थीं।

 

Bollywood Tadka


बॉलीवुड में सनी फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। बताया जाता है कि 'जिस्म 2' करने के लिए सनी ने अपने को-स्टार के एचआईवी टेस्ट की मांग की थी। वह बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने को-स्टार के एचआईवी टेस्ट की मांग की थी। सनी ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तो उन्होंने डायरेक्टर मोहित सूरी से 6 करोड़ रुपए की मांग की थी। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि उन्होंने खुद अपने माता-पिता के सामने कहा था कि मैं पोर्न स्टार बनना चाहती हूं।

 

Bollywood Tadka

 

पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा होने के दौरान सनी लियोनी ने करीब 50 से ज्यादा एडल्ट फिल्मों में काम किया है। सनी के पति डेनियल वीबर ही उनका काम संभालते हैं।

 

 

Bollywood Tadka

:

sunny leonebirthday special

loading...