main page

बिग बॉस फेम स्वामी ओम की बढ़ी मुश्किलें,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated 10 August, 2017 11:22:54 AM

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम महाराज फिर से एक बार लाइमलाइट में आ गए हैं। कई बार पिट चुके स्वामी ओम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई  रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम महाराज फिर से एक बार लाइमलाइट में आ गए हैं। कई बार पिट चुके स्वामी ओम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की इंटर स्टेस सेल क्राइम ब्रांच ने भजनपुरा इलाके से बुधवार को स्वामी ओम को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस गिरफ्तारी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


बता दें, स्वामी ओम पर कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं। जिसके एक आरोप हैं की ओम पर चोरी के मकसद से जबरन घर में घुसने और हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। 
 

:

Bigg Bossswami omarrested

loading...