main page

स्वरा को महंगी पड़ी सोनम की शादी में की ये हरकत, डॉक्टर ने 10 दिन तक आराम करने की दी सलाह

Updated 16 May, 2018 04:34:32 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लुक के बावजूद उनके बेबॉक अंदाज के लिए जाना जाता है। स्वरा इन दिनों अपनी अपकिमंग मूवी वीरे दी वेडिंग की प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। बीते दिनों स्वरा सोनम कपूर की शादी और फिर रिसेप्शन में धमाल मचाती हुई नजर आई थीं। हालांकि उन्हें सोनम की शादी में जश्न मनाना महंगा पड़ गया। दरअसल, सोनम की शादी में स्वरा को स्लिप डिस्क (कमर दर्द) की समस्या हो गई है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लुक के बावजूद उनके बेबॉक अंदाज के लिए जाना जाता है। स्वरा इन दिनों अपनी अपकिमंग मूवी वीरे दी वेडिंग की प्रमोशन को लेकर बिजी हैं।

Bollywood Tadka

बीते दिनों स्वरा सोनम कपूर की शादी और फिर रिसेप्शन में धमाल मचाती हुई नजर आई थीं। हालांकि उन्हें सोनम की शादी में जश्न मनाना महंगा पड़ गया। दरअसल, सोनम की शादी में स्वरा को कमर दर्द की समस्या हो गई है। 

Bollywood Tadka

हाल ही में स्वरा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि आपको इस वक्त पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहने की जरुरत है।

Bollywood Tadka

स्वरा ने आगे बताया है कि अगर अभी वह 10 दिन का बेड रेस्ट नहीं लेती हैं तो फिर उन्हें आगे 2 से 8 हफ्तों तक बेड पर ही रहना पड़ सकता है। बता दें कि स्लिप डिस्क की वजह से आमतौर पर कमर और उसके आस-पास काफी दर्द रहता है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि स्वरा भास्कर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। जल्द ही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू होने वाला है और ऐसे में उनके न होने से फिल्म को नुकसान होने का डर है।  

Bollywood Tadka

:

swara bhaskarsonam kapoorweddingbed restveere di weddingpromotionbad rest

loading...