main page

अमृता के घर के बाहर रोते दिखे तैमूर, मम्मी करीना मनाती हुई आई नजर

Updated 22 March, 2018 11:55:31 AM

करीना कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर पर आती जाती रहती हैं। हाल ही में वह तैमूर को लेकर पहुंची। लेकिन ना जानें क्या हुआ कि अमृता के घर से निकलते वक्त तैमूर रोते हुए देखा गया।

मुंबई:  करीना कपूर अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ आउटिंग पर निकली। लेकिन ना जानें क्या हुआ कि कार में तैमूर को रोते हुए देखा गया। तैमूर मम्मी की गोद में बैठे थे और अचानक रोने लगे। अपने लाडले बेटे को यूं रोता देख करीना उन्हें मनाने की हर संभव कोशिश करती नजर आईं।
 

Bollywood Tadka
 तैमूर को मनाने के दौरान करीना मुस्कुराती हुईं भी दिखीं। उन्होंने तैमूर की नाराजगी को दूर करने के लिए उनके हाथ में एक बॉक्स भी दिया। लेकिन तैमूर हैं कि चुप होने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

Bollywood Tadka

 


कम ही ऐसा होता है जब लोगों को तैमूर का ये अंदाज देखने को मिलता है। वे इतने क्यूट है कि रोते हुए भी उनकी क्यूट लग रहे थे।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

तैमूर अक्सर कैमरे को देखकर पोज देने लगते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले तैमूर की सैफ के साथ शर्टलेस तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थी। तैमूर के शर्टलेस अवतार को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

Bollywood Tadka

:

taimur ali khancryingkareena kapooramrita arora

loading...