main page

बॉलीवुड में हमेशा प्रतिभा को सराहा जाता है: अनुष्का

Updated 17 March, 2017 11:12:32 AM

जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि बॉलीवुड में हमेशा प्रतिभाओं को सराहा जाता है

मुंबई: जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि बॉलीवुड में हमेशा प्रतिभाओं को सराहा जाता है और उन्होंने कभी भाई-भतीजावाद का सामना नहीं किया।  अनुष्का ने कहा कि वह फिल्मी घराने से नहीं हैं। अनुष्का का कहना है कि बॉलीवुड में हमेशा प्रतिभा को सराहा जाता है। अनुष्का ने कहा,  पहली बात है कि प्रत्येक अभिनेता की बॉलीवुड में अपनी यात्रा है। सबसे पहले यदि आप अपने काम में अच्छे हैं तो लोग आपके साथ काम करने में रुचि दिखाएंगे। मैं आदित्य चोपड़ा का बहुत समान करती हूं जिन्होंने मुझे लांच किया।'  अनुष्का ने कहा, 'रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा और हम सभी फिल्म उद्योग से नहीं थे। इसलिए बाहरी होने के नाते मैंने कभी भाई-भतीजावाद का सामना नहीं किया।'

:

Anushka shramabollywoodRanveer SinghParineeti Chopra

loading...