main page

8 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं ये एक्ट्रैस, बहन की शादी में भी नहीं हुईं शामिल

Updated 19 March, 2018 09:59:14 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस तनुश्री दत्ता आज 34 साल की हो गई हैं।19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में जन्मी मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं।फिल्म ''आशिक बनाया आपने'' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस तनुश्री दत्ता आज 34 साल की हो गई हैं।19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में जन्मी मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं।फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट', 'गुड बॉय बैड बॉय' जैसी फिल्में की हैं। उनका फिल्मी करियर सफल नहीं रहा।


Bollywood Tadka

बता दें कि तनुश्री 8 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं। यहां तक कि वह पिछले साल हुई अपनी बहन इशिता की शादी में भी नहीं आई थीं। तनुश्री की बहन इशिता फिल्म 'दृश्यम' में नजर आ चुकी हैं। साथ ही वो टीवी सीरियलों में भी दिखती हैं।

Bollywood Tadka


पिछले साल नंवबर में उन्होंने एक्टर वत्सल सेठ से शादी की थी। शादी में तनुश्री नहीं आई थीं। मीडिया में उनकी अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए गए थे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो तनुश्री नहीं चाहती थीं कि उनका सामना बॉलीवुड के किसी भी शख्स से हो।

Bollywood Tadka

 


दूसरी रिपोर्ट की मानें तो तनुश्री किसी यात्रा पर थीं। यह सभी जानते हैं कि उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है और वो ज्यादातर समय यात्रा पर ही रहती हैं।

Bollywood Tadka


वो यूएस में रहती हैं और खबरों के मुताबिक, इशिता अपनी शादी के पहले दो महीने यूएस में अपनी बहन के साथ बिताकर आई थीं। तनुश्री की अंतिम फिल्म 2010 में आई 'रामा: द सेवियर' थी। तुनश्री ने बॉलीवुड में लगभग 14 फिल्में की हैं।

:

tanushree duttabirthday

loading...