main page

Bigg Boss10: क्या बियफ फोटो देख कर रो पड़ी बानी जे

Updated 26 November, 2016 10:39:33 AM

बिग बॉस के घर में अब सदस्यों के सब्र का बांध टूटता दिख रहा है।

मुंबई: बिग बॉस के घर में अब सदस्यों के सब्र का बांध टूटता दिख रहा है। पहले नितिभा कौल ने स्वामी ओम की धमकी का माकूल जवाब दिया था। बाद में राहुल देव ने भी अपना गुस्सा स्वामी ओम पर निकाला। कारण था स्वामी ओम का व्यवहार। मगर अब खबर है कि बानी जे किसी तस्वीर को देखकर रो पड़ी है।

 बियफ के फोटो को देख कर रो पड़ी  बानी जे

जी हां, बानी जे सभी घरवालों को छोड़कर एक अलग कमरे में जाती हैं। अपने बैग से कुछ तस्वीरों को निकालती हैं। इसके बाद कैमरे से छिपकर उसे देखती हैं। और फिर रोना शुरू कर देती हैं। बाद में अकेले ही गार्डन में जाकर बैठ जाती है। आलम यह है कि गौरव चोपड़ा खुद बानी से पूछते हैं कि हुआ क्या है?

बानी कोई जवाब नहीं देती। वो सिर्फ अकेले छोड़ देने की गुजारिश करती है। हालांकि गौरव को यह बात कुछ अच्छी नहीं लगती। वो यह बात राहुल देव को जाकर बताते हैं तो राहुल भी इस बात से हैरान होते हैं। अब देखना यह है कि आखिर बानी को एकदम से ऐसा क्या हुआ? जो वो निराश और उदास नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि बानी को घर के मजबूत सदस्य के तौर पर देखा जाता है। हालांकि लोपामुद्रा से चल रही उनकी लड़ाईयों के कारण उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हो सकता है कि इसके कारण भी बानी एकदम से निराश हो गई हो। घर की याद सता रही हो। वैसे बानी रोडिज का हिस्सा रही हैं। 
 

: Deepak Paul

Bollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi Newstelevisionbigg boss 10banicrying

loading...