main page

सैक्स चेंज करवा चुके इस लड़के ने India's Next Top Model में बिकिनी पहन ढाया कहर

Updated 26 October, 2017 12:09:18 PM

चैनल एमटीवी का रियालिटी शो ''India''s Next Top Model 3'' इस शनिवार शुरू हो चुका है। इस शो को मलाइका अरोड़ा, मिलिंद सोमण, नीरज गाबा, डब्बू रतनानी और अनुषा दांडेकर जज कर रहे हैं। इस शो के जरिए 16 कंटेस्टेंट्स में से नेक्स्ट टॉप मॉडल की खोज की जाएगी।

मुंबई: चैनल एमटीवी का रियालिटी शो 'India's Next Top Model 3' इस शनिवार शुरू हो चुका है। इस शो को मलाइका अरोड़ा, मिलिंद सोमण, नीरज गाबा, डब्बू रतनानी और अनुषा दांडेकर जज कर रहे हैं। इस शो के जरिए 16 कंटेस्टेंट्स में से नेक्स्ट टॉप मॉडल की खोज की जाएगी। इन कंटेस्टेंट्स में 'स्प्लिट्सविला' सीजन 8 के एक्स-कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा यानी गौरी अरोड़ा भी शामिल हुए हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि सैक्स चेंज सर्जरी करवा चुके गौरव को इस शो में दिल्ली की नॉर्मल लड़की की तरह इंट्रोड्यूस किया गया था। इसके बाद शो में बिकिनी राउंड होना था, जिसमें इन्होंने ब्लैक बिकिनी में बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ रैम्प वॉक किया। हालांकि, इस दौरान इन्होंने अपनी कमर को रैप कर लिया था।

Bollywood Tadka

इस राउंड के बाद इन्होंने शो के जजेज को बताया कि ये बतौर डर्मेटोलॉजिस्ट दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहे हैं और इन्होंने अपनी मेल बॉडी को फीमेल बॉडी में ट्रांसफॉर्म करवाया है। ये सच्चाई जानकार जजेस शॉक्ड रह गए थे। इतना ही नहीं, मलाइका ने गौरी को उनके इस फैसले के लिए एप्रिशिएट भी किया, जिसके बाद वह स्टेज पर ही इमोशनल हो गए।

Bollywood Tadka

:

The Next Top ModelMalaika Arora KhanGaurav Arora

loading...