main page

इस एक्ट्रैस ने बोल्ड सीन्स देने से नहीं किया कभी परहेज, अब बनीं दूसरी बार दुल्हन

Updated 20 April, 2017 12:04:06 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर है।

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर है। हाल ही में सोनम ने पुड्डुचेरी के डॉक्टर मुरली पोडुवल से दूसरी शादी कर ली है। हालांकि, सोनम की शादी कब और कहां हुई, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। सोनम की पहली शादी फिल्ममेकर राजीव राय से 21 जनवरी, 1991 को हुई थी। लगभग 25 साल साथ रहने के बाद जोड़ी का तलाक अगस्त 2016 में हुआ था। 

Bollywood Tadka

बता दें कि 'आखिरी अदालत' और 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों में नजर आईं सोनम ने शादी के बाद फिल्में छोड़ दी थी। पिछले 26 सालों से वे गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। राजीव से शादी करने के बाद सोनम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

Bollywood Tadka

राजीव ने गुप्त जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई। लगभग इसी वक्त राजीव अंडरवर्ल्ड के टारगेट में आए। उनके ही ऑफिस के सामने उनपर अटैक हुआ था। ऐसा होने पर जोड़ी ने इंडिया छोड़ विदेश में सेटल होने का फैसला लिया था। ये पहले लॉस एंजिलिस फिर स्विट्जरलैंड और फिर कुछ सालों पहले मुंबई लौटे। हालांकि, 2001 से वे अलग रह रहे हैं।

Bollywood Tadka


 

:

sonambold scenesPuducherry Doctor Murali Poduval

loading...