main page

Triple Talaq मामला: दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया यह रिएक्शन

Updated 23 August, 2017 04:32:39 PM

ये है मोहब्बतें फेम की टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी तीन तलाक पर बैन लगाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने इसे एक नए युग की शुरुआत कहा।

मुंबई:  'ये है मोहब्बतें' फेम की टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने भी तीन तलाक पर बैन लगाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने इसे एक नए युग की शुरुआत कहा।

दिव्यांका ने कहा, 'मैं समाज की महिलाएं के लिए खुश हूं। आखिरकार मुस्ल‍िम महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिल गया। शादी हमेशा दो लोगों से मिलकर चलती है, लेकिन तीन तलाक का मामला हमेशा एकतरफा ही रहा है। महिलाएं लगातार डरकर जी रही थीं। उन्हें हमेशा अपने पति और सास-ससुर के अनुसार ही चलना पड़ता था। वे तलाक के तीन शब्दों से हमेशा दहशत में रहती थीं। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है। मैं उन लोगों की सराहना करती हूं, जो अपने हक के लिए खड़े रहे और उन लॉ मेकर्स की भी जिन्होंने महिलाओं को तीन तलाक से मुक्त‍ि दिलाई।'

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी 15 अगस्त के दिन चंडीगढ़ में 12 साल की बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में कड़ा विरोध जता चुकी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा था, 'सर, ऐसी सज़ा दीजिए कि इन महिलाभक्षियों के लिए कि औरतों को बुरी नज़र से देखने पर भी इनकी रूह कांपे! आप पर भरोसा है, कुछ कीजिए।' 

: Konika

Triple Talaqतीन तलाकyeh hai mohabbateinदिव्यांका त्रिपाठीDivyanka Tripathi

loading...