एक्ट्रैस बिपाशा बसु की फिल्म ''अलोन'' को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए
16 Jan, 2017 04:09 PMनई दिल्ली: एक्ट्रैस बिपाशा बसु की फिल्म 'अलोन' को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 16 जनवरी, 2015 को सिल्वर स्क्रीन पर आई थी। फिल्म में बिपाशा के अपोजिट करन सिंह ग्रोवर थे और ये उनकी डेब्यू मूवी थी। हॉरर मूवी 'अलोन' में बिपाशा का डबल रोल था। फिल्म में दिखाया था कि दो जुड़वां बहनें एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं।
ऑपरेशन से इन दोनों को अलग कर दिया जाता है, लेकिन एक बहन की मौत जलकर हो जाती है। मरने के बाद भी वो बहन का पीछा नहीं छोड़ती और उसके पास आ जाती है। इन बहनों के नाम अंजना और संजना हैं। फिल्म के दो साल पूरे होने पर आपको दिखाते हैं इस फिल्म की कुछ फोटोज। इन फोटोज में आपको बिपाशा-करन की बेहतरीन लव केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।