बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का आज बर्थडे है।
24 Apr, 2017 12:57 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का आज बर्थडे है। वह आज 30 साल के हो गए है। वरुण ने साल 2010 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह अब अपकमिंग फिल्म जुड़वा 2 में व्यस्त है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
कमाल की बात ये है कि वरुण ने अभी तक जितनी भी फिल्में दी हैं वो सभी हिट हुई हैं। फिल्मों में आपने वरुण धवन का स्टाइल तो आपने खूब देखा होगा।
बता दें कि वरुण बचपन से ही चबी ब्वॉय रहे हैं। वरुण गोविंदा के बहुत बड़े फैन हैं। कहा जाता है कि वरुण गोविंदा को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। ऐसा हो भी क्यों ना। आखिर वरुण अपने पापा डेविड धवन की फिल्मों में गोविंदा की एक्टिंग देखकर ही बड़े हुए हैं। वरुण धवन बचपन से ही एक्टिंग के गुर सीखने लगे थे। उन्होंने 8 साल की उम्र एक बोर्नवीटा का ऐड किया था।