main page

ये एक्ट्रैस कभी करती थी एेसा काम, एक KISS की वजह से आई सुर्खियों में!

Updated 23 August, 2017 06:05:45 PM

फिल्म बेफिक्रे की एक्ट्रैस वाणी कपूर का आज बर्थडे है।

मुंबई: फिल्म बेफिक्रे की एक्ट्रैस वाणी कपूर का आज बर्थडे है। वह आज 29 साल की हो गई है। टूरिज्म में ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने होटल इंडस्ट्री ज्वाइन की। होटल में काम करने के साथ ही उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला। मॉडलिंग करते हुए वे फिल्मों की तरफ आईं।

Bollywood Tadka

उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन अभी तक वे सफलता हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। हालांकि, फिल्मों में किसिंग सीन्स देकर वाणी ने सुर्खियां जरूर बंटोरी।

Bollywood Tadka

बता दें कि वाणी के पिता नहीं चाहते थे कि वे फिल्म इंडस्ट्री में आए, लेकिन एलाइट मॉडल मैनेजमेंट के साथ मॉडलिंग का प्रोजेक्ट साइन करने के बाद उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की ठानी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता का मानना है कि लड़कियों की जल्दी शादी करके उनका घर बसा देना चाहिए।

Bollywood Tadka

उनकी बड़ी बहन की शादी सिर्फ 18 साल की उम्र में हो गई थी, लेकिन वे सब कुछ अपने मन का करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि पिता तो उन्हें मॉडल भी नहीं बनाना देना चाहते थे, पर मां ने साथ दिया और पापा को मनाने में हेल्प की।
 

:

vaani kapoorbefikrebirthday special

loading...