main page

हिना नहीं बल्कि बॉलीवुड के इस एक्टर से बेहद नफरत करते हैं विकास गुप्ता, जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated 12 December, 2017 05:47:03 PM

टीवी रियिलटी शो बिग बॉस सीजन 11 में विकास एेसे कंटेस्टेंट हैं जिनको लोग काफी प्यार दे रहें हैं और पसंद कर रहें हैं। इतना ही नहीम विकास को हर हफ्ते उन्हें ढेरों वोट मिलतें हैं। जब विकास ने घर में एंट्री की थी तब उनकी रोजाना ही शिल्पा शिंदे के साथ लड़ाई हुआ करती थी

मुंबई: टीवी रियिलटी शो बिग बॉस सीजन 11 में विकास एेसे कंटेस्टेंट हैं जिनको लोग काफी प्यार दे रहें हैं और पसंद कर रहें हैं। इतना ही नहीम विकास को हर हफ्ते उन्हें ढेरों वोट मिलतें हैं। जब विकास ने घर में एंट्री की थी तब उनकी रोजाना ही शिल्पा शिंदे के साथ लड़ाई हुआ करती थी लेकिन आजकल शिल्पा के साथ विकास की दोस्ती बढ़ गई है और उनका शिकार बन रही है हिना खान। हिना खान के साथ अक्सर विकास की तू तू-मै मै शुरू रहती है। अभी कल ही के एपिसोड में देख लीजिए। किस तरह हिना खान और विकास की झड़प हुई सिर्फ एक शब्द को लेकर। विकास ने हिना को चालू कह दिया था जिसे लेकर हिना ने राई का पहाड़ बना दिया।

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे विकास, हिना या शिल्पा से उतनी नफरत नहीं करते जितनी की बॉलीवुड के इस एक्टर से करतें हैं। जी हाँ, हम बात कर रहें है पुलकित सम्राट की। पुलकित सम्राट कल अपनी फुकरे रिटर्न्स टीम के साथ फिल्म का प्रचार करने के लिए बिग बॉस के घर के भीतर गे हुए थे। पुलकित ने सभी से अच्छे मुलाक़ात की। हितेन तेज़वानी से भी की लेकिन जब बारी विकास की आई तो पुलकित ने उन्हें इग्नोर किया, जो बात विकास को बुरी लगी। इस बात की शिकायत पुलकित के जाते ही विकास ने हितेन से की भी। दरअसल, पुलकित और विकास की यह दुश्मनी सालों पुरानी है। क्योकि सांस भी कभी बहु थी सीरियल में विकास गुप्ता क्रिएटिव टीम में थे और पुलकित ने उस सीरियल में एक छोटा सा किरदार निभाया था, तब से ही पुलकित और विकास की नहीं बनती। "सांस भी कभी बहु थी" सीरियल में ही हितेन ने भी मुख्य किरदार निभाया था।

:

BIGG BOSSvikas guptaPULKIT SAMRAT

loading...