main page

मोनालिसा ब्वॉयफ्रेंड के साथ करेंगी बिग बॉस के घर शादी, देखें प्रपोज करते रोमांटिक तस्वीरें

Updated 17 January, 2017 01:06:16 PM

मोना लीसा के प्रेमी विक्रांत सिंह राजपूत उसे शादी का प्रस्ताव करने के लिए ‘बिग बॉस’ में दस्तक दी।  विक्रांत ने ‘बिग बॉस’ के घर में प्रवेश किया और मोना को शादी के लिए प्रपोज किया।

मुंबई: मोना लीसा के प्रेमी विक्रांत सिंह राजपूत उसे शादी का प्रस्ताव करने के लिए ‘बिग बॉस’ में दस्तक दी।  विक्रांत ने ‘बिग बॉस’ के घर में प्रवेश किया और मोना को शादी के लिए प्रपोज किया। उसके साथ उसके परिवार के सदस्य और भोजपुरी फिल्म उद्योग से विभिन्न हस्तियां भी साथ आई। 

विक्रांत रोमांटिक अंदाज में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और मोनालिसा ना नहीं कह पाई। विक्रांत ने बिग बॉस के घर में एक डॉयमंड रिंग के साथ एंट्री ली। वो एक्टिविटी एरिया में मोनालिसा का इंतजार करते है। बिग बॉस ने मोनालिसा को बिना कुछ बताएं एक्टिविटी एरिया में आने के लिए कहा। 

मोनालिसा, विक्रांत को देखकर चौंक जाती है और उनसे पूछती है कि वो क्यों आएं है? मोनालिसा को जबाव देने के बजाय अपने घुटने पर बैठकर उनको शादी के लिए प्रपोज करते है। मोनालिसा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वो तुरंत हां कह देती है। विक्रांत उन्हें बताते है कि उनकी शादी बिग बॉस के घर में होगी। मोनालिसा उनकी बात का यकीन नहीं करती है तो विक्रांत उन्हें यकीन दिलाते है कि पूरा देश उनकी शादी को देखेगा।

:

MonalisaBIGG BOSSMarriage

loading...