main page

इस बिल्डिंग के 13th फ्लोर पर रहते थे विनोद खन्ना, देखें इन स्टार्स का घर

Updated 28 April, 2017 04:05:00 PM

: बॉलीविड एक्टर विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया

मुंबई: बॉलीविड एक्टर विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। विनोद खन्ना साउथ मुंबई के मालाबार हिल स्थित IL Palazzo अपार्टमेंट में रहते थे। उनका फ्लैट 21 मंजिला बिल्डिंग के सी ब्लॉक में 13th फ्लोर पर है। यहां वे दूसरी पत्नी कविता और दो बच्चों बेटे साक्षी और बेटी श्रद्धा के साथ रहते थे। 

Bollywood Tadka

स्टार अमिताभ बच्‍चन प्रतीक्षा, जलसा, जनक सहित 4 बंगलों के मालिक हैं। फिलहाल वे अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। ये दो मंजिला घर करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है।

Bollywood Tadka

शाहरूख खान का बंगला ‘मन्नत’ 6000sq ft का है। इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। इसका इंटीरियर खुद पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। 

Bollywood Tadka

2010 में दीपिका ने प्रभादेवी के 33 मंजिला Beau Monde टॉवर के 26वें फ्लोर पर अपार्टमेंट खरीदा था। दीपिका का यह 4 BHK अपार्टमेंट 2776 Sq.Ft में फैला है। 

Bollywood Tadka

 सलमान और उनकी फैमिली बांद्रा स्थित 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। सलमान के पेरेंट्स बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। वहीं, सलमान का 1BHK अपार्टमेंट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर है।

Bollywood Tadka

 आमिर खान के पाली हिल स्थित घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है। फिलहाल वे बांद्रा के कार्टर रोड स्थित फ्रीडा वन बिल्डिंग में किराए के घर पर पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ रह रहे हैं। 

Bollywood Tadka

ऋतिक का अपार्टमेंट जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है। ऋतिक चाहते थे कि इस घर को उनके और दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के हिसाब से तैयार किया जाए। अलग-अलग देशों में वेकेशन पर गए ऋतिक ने अपनी पसंद के हिसाब से घर के सामान खरीदे हैं। घर की दीवारों पर कोटेशन्स लगाए हैं, इनमें से कुछ ऋतिक ने ही लिखे है।

Bollywood Tadka

अक्षय वाइफ ट्विंकल और दोनों बच्चे आरव और नितारा के साथ अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। उनका यह आलीशान डुप्लेक्स जुहू बीच के सामने बना हुआ है। घर का इंटीरियर उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना ने किया है।

Bollywood Tadka

लोखंडवाला काम्प्लेक्स स्थित ग्रीन एकड़ बिल्डिंग में प्रियंका अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। काफी वक्त से प्रियंका नया घर तलाश रही हैं। वे अपार्टमेंट की जगह अब बंगले की तलाश में हैं।

Bollywood Tadka

पत्नी करीना और बेटे तैमूर के साथ सैफ बांद्रा स्थित फॉरच्यून हाइट्स में रहते हैं। 

Bollywood Tadka

अनिल पत्नी सुनीता के साथ जुहू स्थित जेवीपीडी बंगलो में रहते हैं। घर की डिजाइनिंग सुनीता ने की है। इस लैविश अपार्टमेंट में जिम और गार्डन एरिया है।
 

:

Vinod KhannaShahrukh Khansalman khanhouse

loading...