main page

जब दुल्हन बनकर विनोद मेहरा के घर पहुंची थी रेखा तो मां ने चप्पलों से किया था स्वागत

Updated 13 February, 2018 12:04:19 PM

बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। जब उनका निधन हुआ तब वह महज 45 साल के थे। एक समय में वे हिन्दी सिनेमा का जाना पहचाना नाम थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने रेखा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि, इसकी कभी पुष्ट‍ि नहीं हुई। विनोद मेहरा और रेखा का प्रेम प्रसंग

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। जब उनका निधन हुआ तब वह महज 45 साल के थे। एक समय में वे हिन्दी सिनेमा का जाना पहचाना नाम थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने रेखा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि, इसकी कभी पुष्ट‍ि नहीं हुई।

Bollywood Tadka

विनोद मेहरा और रेखा का प्रेम प्रसंग काफी चर्चा में रहा। बताया जाता है कि रेखा जब विनोद मेहरा के घर पहुंचीं तो विनोद की मां ने उन्हें चप्पलों से पीट दिया था। फिल्म 'घर' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

Bollywood Tadka

दोनों ने शादी करने का मन बना लिया था। दरअसल, विनोद की पहले ही दो बार शादी हो चुकी थी, लेकिन वो दोनों ही शादी असफल साबित हुईं। विनोद की पहली पत्नी मोनिका उन्हें छोड़ चुकी थीं और दूसरी पत्नी बिंदिया गोस्वामी उन्हें छोड़कर मायके रह रही थीं।

Bollywood Tadka

बताया जाता है कि कोलकाता के एक मंदिर में रेखा और विनोद ने गुपचुप शादी कर ली थी। शादी के बाद जब विनोद के घर रेखा दुल्हन बनकर पहुंचीं तो उनकी सास दुल्हन के जोड़े में उन्हें देखते ही गुस्से से पागल हो गईं।

Bollywood Tadka

उन्होंने बिना कुछ सवाल जवाब किए चप्पलों से रेखा को पीट दिया। जब अपनी मां को रोकने के लिए विनोद मेहरा बीच में आए तो मां ने ये कह दिया कि इस घर में रेखा और उनमें से कोई एक ही रहेगा आखिरकार, ये शादी टूट गई। विनोद मेहरा अपनी मां के फैसले के खिलाफ नहीं जा सके। उधर, रेखा हमेशा विनोद मेहरा को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं। 

Bollywood Tadka

:

vinod mehrabirthday specialrekha

loading...