विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी की खबरें अभी तक सामने आ रही हैं।
13 Feb, 2018 04:12 PMमुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी की खबरें अभी तक सामने आ रही हैं। हाल ही में वेलेंटाइन डे से पहले दोनों का एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें ये कपल हाथों में हाथ डाले 'मेरे रश्के कमर...' पर डांस करने नजर आ रहे हैं। यह उनकी रिसेप्शन का वीडियो है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के ड्रैस डिजाइनर सब्सयाची ने डिजाइन की थी। विराट ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहली थी। वहीं, अनुष्का लाइट पिंक कलर के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं।
बता दें, शादी के लिए विराट की फैमिली पहले ही इटली के लिए रवाना हो गई थी। वहीं, अनुष्का और उनकी फैमिली 7 दिसंबर को इटली के लिए मुंबई एयरपोर्ट से निकली थी।