main page

लाहौर और कराची में हनीमून मना रहे हैं विराट-अनुष्का, नहीं यकीन तो ये तस्वीरें हैं सबूत

Updated 19 December, 2017 01:54:00 PM

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद हनीमून मना रहे हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी एक हनीमून डेस्टिनेशन पर एक सेल्फी शेयर की थी।  लेकिन क्या आप जानते हैं

मुंबई क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा शादी के बाद हनीमून मना रहे हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी एक हनीमून डेस्टिनेशन पर एक सेल्फी शेयर की थी।  लेकिन विराट और अनुष्का हनीमून के लिए कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और पाकिस्तान की कई जगहों पर भी देखे गए हैं...चौंक गए ना?

Bollywood Tadka


दरअसल यह कारनामा विराट और अनुष्का के पाक फैन्स का है, जिन्होंने इस कपल की सामने आई हनीमून तस्वीर को फोटोशॉप कर पाकिस्तान की कई जगहों पर दोनों की मौजूदगी दिखाई है।

Bollywood Tadka

खास बात है कि विराट कोहली की पाकिस्तान में अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है, जहां अभी भी कई लोग इस बात का पता लगाने की कोशि‍श में हैं कि विराट अनुष्का असल में किस जगह हनीमून मना रहें वहीं कई पाकि‍स्तानियों को लग रहा है कि वह हनीमून के लिए पाकिस्तान में हैं। ऐसा लगना लाजमी भी है क्योंकि कई पाकिस्तानीयों की बदौलत विराट और अनुष्का की हनीमून फोटो पाकिस्तान की मशहूर जगहों के बैकग्राउंड के साथ वायरल जो हो रही है।

 Bollywood Tadka
इन एडिट की हुई तस्वीरों में विराट और अनुष्का ना सिर्फ लाहौर, इस्लामाबाद और कराची की स्मारकों के सामने खड़े नजर आ रहे हैं बल्कि मशहूर दुकानों और रेस्टोरेंट के सामने भी नजर आ रहे हैं। ये मॉर्फ्ड तस्वीरें मीम के तौर पर फेसबुक पर वायरल होने के बाद अब ट्विटर पर भी पोस्ट की जा रही हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

VIRAT KOHLIAnushka SharmaHoneymoonLahoreKarachi

loading...