main page

हनीमून के लिए रवाना हुए विराट-अनुष्का, कुछ एेसे है प्लान

Updated 13 December, 2017 11:52:01 AM

एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली आखि‍रकार सोमवार को शादी के बंधन में बंध ही गए। इसके लिए उन्होंने भारतीय मीडिया के शोर-शराबे से दूर इटली के टस्कनी को चुना था। टस्कनी को अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन चुनने के पीछे दोनों का कारण था कि इनके परिवार वाले शादी के खास मौके को पूरी तरह से इन्जॉय कर स

मुंबई: एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली आखि‍रकार सोमवार को शादी के बंधन में बंध ही गए। इसके लिए उन्होंने भारतीय मीडिया के शोर-शराबे से दूर इटली के टस्कनी को चुना था। टस्कनी को अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन चुनने के पीछे दोनों का कारण था कि इनके परिवार वाले शादी के खास मौके को पूरी तरह से इन्जॉय कर सकें।

Bollywood Tadka

वैसे हमें विराट और अनुष्का की एक बात तो माननी पड़ेगी कि जब तक इन दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर यह अनाउंस नहीं कर दिया कि यह दोनों शादी कर चुके हैं तब तक हर कोई बस अंदाजा ही लगा रहा था। क्योंकि अब दोनों शादी कर चुके हैं तो हर कोई यह सवाल पूछ रहा है कि विरुष्का जोड़ा हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं ? बता दें कि विराट और अनुष्का हनीमून रोम में मनाएंगे। ताजा खबर के अनुसार, ‘विराट और अनुष्का ने कल रात 3 बजे टस्कनी से रोम के लिए उड़ान भरी है। 

Bollywood Tadka

यशराज के ऑफीशियल स्टेटमेंट के अनुसार, ‘विराट और अनुष्का की शादी को केवल परिवारवालों और खास दोस्तों ने अटेंड किया था। जिनके सामने दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक सात फेरे लिए। टॉप फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने दोनों के कपड़े डिजाइन किए थे। विराट और अनुष्का ने अब अपने सारे इंडस्ट्री के दोस्तों को इन्वाइट करना शुरु किया है।

Bollywood Tadka

जो मुंबई में होने वाले दोनों के रिसेप्शन को अटेंड करेंगे। विराट और अनुष्का 21 दिसम्बर के दिन दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन रखेंगे, उसके बाद 26 दिसम्बर के दिन मुंबई में एक रिसेप्शन रखा जायेगा। मुंबई के रिसेप्शन में विराट और अनुष्का के सारे दोस्त शामिल होंगे।’ रिसेप्शन देने के बाद दोनों साउथ अफ्रीका रवाना हो जाएंगे। इस दौरान दोनों न्यू ईयर साथ मनाएंगे।
Bollywood Tadka

:

VIRAT KOHLIAnushka Sharmahoneymoon plan

loading...