main page

विराट- अनुष्का शर्मा की शादी में काजोल को यह बात नहीं आई पसंद, ऐसे दी बधाई

Updated 12 December, 2017 02:11:39 PM

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी सोशल मीडिया पर हॉट ट्रैंड बन गया है। दोनों की शादी की कई फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। जो काफी वायरल हो रही हैं।

नई दिल्ली:  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी सोशल मीडिया पर हॉट ट्रैंड बन गया है। दोनों की शादी की कई फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। जो काफी वायरल हो रही हैं। इसके साथ सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों के नाम से बना #VirushkaWEDDING ट्रेंडिंग टॉपिक भी बन गया है। वैसे तो फैंस लगातार इसी हैशटैग के साथ लगातार बधाई दे रहे थे। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को ये पसंद नहीं आया। काजोल ने शादी की बधाई देते हुए ये बात बताई।

Bollywood Tadka
काजोल ने ट्विटर पर लिखा, ''विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेस्ट ऑफ लक और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बहरहाल, आप दोनों के अपने-अपने नाम ‘विरुष्का’ से ज्यादा अच्छे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप दोनों की जोड़ी (Combo) साथ में आपकी जोड़ी कमाल करेगी।’'

ये शादी इटली के सियेना के वेडिंग डेस्टिनेशन बोर्गो फिनोकियोतो में हुई जिसमें परिवार के अलावा करीबी दोस्त हुए शामिल। शादी के बारे में जानकारी मिलते ही बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट के बड़े दिग्गजों ने इस जोड़ी को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएँ दीं।

:

Virat kohliAnushka SharmaKajolvirushka

loading...