कप्तान कोहली चाहे अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन आज भी कई लड़कियां उनकी दीवानी है।
15 Jan, 2018 12:10 PMमुंबई: कप्तान कोहली चाहे अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन आज भी कई लड़कियां उनकी दीवानी है।यही कारण है कि अनुष्का शर्मा के वापस आ जाने के बाद भी एक और बॉलीवुड अदाकारा उन्हें वहां चीयर करने के लिए मौजूद हैं। आप सोच रहे होंगे वह कौन है।
हम यहां हिंदी सिनेमा और छोटे पर्दे की अदाकारा सुरवीन चावला की बात कर रहे हैं। जिन्हें साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को सपोर्ट करते देखा गया है।
बता दें कि साल 2017 में आई उनकी फिल्म पार्च्ड ने तहलका मचा दिया था। टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी जलवा बिखेर चुकीं सुरवीन चावला को साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को सपोर्ट करते देखा गया है।
कुछ समय पहले कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा भी टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका मैं मौजूद थीं।