main page

विराट कोहली के साथ शादी की खबरों को लेकर अनुष्का शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान

Updated 07 December, 2017 10:30:58 AM

भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा को लेकर एेसी खबरें आ रही थी कि वह दोनों अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चित टॉपिक रहा कि विराट और अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं। यह अफवाह इतनी बढ़ गई कि खुद अनुष्का शर्मा को मीडिय

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा को लेकर एेसी खबरें आ रही थी कि वह दोनों अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चित टॉपिक रहा कि विराट और अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं। यह अफवाह इतनी बढ़ गई कि खुद अनुष्का शर्मा को मीडिया के सामने आकर इस फर्जी खबर का खंडन करना पड़ा। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि शादी की अफवाह में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

Bollywood Tadka

बता दें कि एक न्यूज चैनल ने बुधवार को यह खबर दी कि विराट और अनुष्का शर्मा अगले हफ्ते इटली में शादी करने वाले हैं। विराट को श्रीलंका के वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था। इस वजह से लोगों ने इस अफवाह को सच भी मान लिया। चैनल के सूत्रों के मुताबिक यह भी खबर दी गई थी कि इटली के मिलान में 9 से 11 दिसंबर के बीच दोनों ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

Bollywood Tadka

इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया में काफी ट्वीट होने लगे और यह ट्रेंडिंग में आ गया। फिलहाल विराट श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ खेलने के बाद दिल्ली में हैं। इस पर अभी तक विराट की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। 


 

:

Virat KohliAnushka SharmaweddingRumours

loading...