main page

'दंगल गर्ल' जायरा से हुई छेड़छाड़ मामले पर विस्तारा एयरलाइंस ने दी सफाई

Updated 10 December, 2017 11:47:35 AM

फिल्म ‘दंगल’ से सुर्खियों में आई एक्ट्रैस जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर रोते हुए एक लाइव वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती बताई है। जायरा ने आरोप लगाया कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत ह

मुंबई: फिल्म ‘दंगल’ से सुर्खियों में आई एक्ट्रैस जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर रोते हुए एक लाइव वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती बताई है। जायरा ने आरोप लगाया कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत कीं। जायरा ने कहा कि यह बहुत भयानक है। उसने कहा कि वह फ्लाइट में ही उस शख्स का वीडियो बनाना चाहती थीं लेकिन रोशनी कम होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाई।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्लेन लैंडिंग से पहले जायरा ने क्रू मेंबर्स से शिकायत की थी, लेकिन वो उनकी मदद नहीं कर पाए। इतना ही नहीं आरोपी यात्री ने शुरुआत में क्रू मेंबर्स से कहा कि वो सो रहा है और उसे कोई डिस्टर्ब न करे। आरोपी यात्री से अगली सीट पर ही दंगल गर्ल जायरा वसीम बैठी हुई थीं। इस दौरान फ्लाइट चलती रही और जब प्लेन लैंड होने का वक्त आया तो वहां हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि जब प्लेन लैंड करने वाला था, जायरा अपने पीछे बैठे आरोपी यात्री पर गुस्सा कर रही थीं। एयर विस्तारा के सूत्रों ने प्लेन लैंड करने की तैयारी थी, जिसके चलते सभी क्रू मेंबर्स ने सीट बेल्ट बांध ली थी। क्रू टीम नियमों के मुताबिक प्लेन लैंड होते वक्त इधर-उधर नहीं जा सकते थे।यही वजह रही कि जायरा की शिकायत के बावजूद वो उनकी मदद को नहीं जा सके।

हालांकि, एयरलाइन सूत्रों ने ये भी बताया कि प्लेन लैंडिंग शुरू होने से पहले जायरा ने ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं की। सूत्रों ने बताया कि 'घटना के बाद उन्होंने जायरा और उनकी मां से पूछा कि क्या आप शिकायत दर्ज कराना चाहती हैं लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अभी तक आरोपी पुरुष यात्री से संपर्क नहीं किया है। सभी केबिन क्रू को इस घटना की जांच के लिए बुलाया गया है। विस्तारा एयरलाइंस का कहना है कि उड़ान के दौरान केबिन क्रू अपनी सीटों पर ही बैठे हुए थे। नियम के अनुसार उस समय वह सीट से नहीं उठ सकते था। 

Bollywood Tadka

विस्तारा ने भी ट्वीट किया, “बीती रात फ्लाइट में किसी दूसरे शख्स के साथ जायरा वसीम का जो एक्सपीरियंस रहा, उसकी जानकारी हमें मिली है। हम इसकी विस्तार से जांच कर रहे हैं और जायरा की हर संभव मदद को तैयार हैं। हम इस तरह की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते।”
 

:

vistara airlineszaira wasim molestation

loading...