main page

Pics: ब्वॉयफ्रैंड के लिए लड़की ने किया ये काम जिसे जान आप...!

Updated 20 January, 2017 01:15:53 PM

लड़के अक्सर लड़कियों के मोटापे पर कमेंट करते हैं।

मुंबई: लड़के अक्सर लड़कियों के मोटापे पर कमेंट करते हैं। हाल ही में एक कपल के बीच मोटापा आ गया और उसके बाद जो हुआ वो वाकई हैरान करने वाला था। 

सिडनी की रहने वाली हेले वेस्टोबी का कुछ समय पहले उनके ब्वॉयफ्रैंड से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उनके ब्वॉयफ्रैंड ने उन्हें वजन कम करने के लिए कहा। 

हेले को ये बात पिंच कर गई। उन्होंने जब खुद से भी इस बात को रियलाइज किया कि वाकई उनका वजन बहुत बढ़ा हुआ है तो इसके बाद उन्होंने वजन कम करने की ठान ली। हेले ने एक टफ शेड्यूल को फॉलो करते हुए 65 किलो वजन कम किया। 

119 किलो की हेले अब मात्र 54 किलो की हैं। वजन कम करने के लिए हेले सुबह 5.30 उठकर एक्सरसाइज करती थी। हेले ने वजन कम करने के दौरान शुरूआत में टारगेट 5 किलो रखा था। जिसे बाद में धीरे-धीरे बढ़ाया। 

इतना ही नहीं, हेले ने एल्कोहल लेनी बिल्कुल बंद कर दी और उन्होंने जंकफूड से भी तौबा कर ली। अब अपना वजन मेंटेन करने के लिए हेले रोजाना सुबह 5.30 बजे उठकर एक्सरसाइज करती हैं। अब हेले का नया ब्वॉयफ्रैंड हैं जिसके साथ वे बहुत खुश हैं। 
 

:

weight losssydneyrevenge bodywoman loses 65kg

loading...