main page

जब हैरी मेट सेजल का मिनी ट्रेलर रिलीज, CHEAP केरेक्टर वाले बने शाहरुख

Updated 19 June, 2017 12:43:55 PM

''रब ने बना दी जोड़ी'' और ''जब तक है जान'' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म ''जब हैरी मेट सेजल'' का पहला मिनी ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मुंबई:  'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला मिनी ट्रेलर रिलीज हो गया है।  

ट्रेलर में हैरी (शाहरुख), सेजल (अनुष्का) को कहते नजर आ रहे हैं कि उनका केरेक्टर खराब है। वो लड़कियों को बुरी नजरों से देखते हैं।

फिल्म के मेकर्स ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान फिल्म का मिनी ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया था। 

फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी गाइड बने हैं, जिनका नाम हरविंदर सिंह नेहरा है। फिल्म में शाहरुख को सब हैरी कहकर पुकारते हैं। फिल्म में अनुष्का बबली गुजराती लड़की सेजल के किरदार में हैं। जब सेजल यूरोप में ट्रिप पर रहती हैं तब उनकी मुलाकात हरविंदर से होती है। फिर दोनों कैसे प्यार में पड़ते हैं- यही फिल्म की कहानी है। 
 

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का दूसरा मिनी ट्रेलर रविवार की रात को रिलीज हुआ। इस ट्रेलर में शाहरुख और अनुष्का के इंटिमेट सीन्स दिख रहे हैं। 

:

jab Harry Met Sejalshahrukh khanAnushka Sharma

loading...