main page

Pics: ये है दुनिया की सबसे मोटी महिला, क्रेन के सहारे प्लेन से उतारा

Updated 14 February, 2017 04:12:54 PM

अाज देश भर में दुनिया की सबसे मोटी महिला यानी इमान अहमद

मुंबई: अाज देश भर में दुनिया की सबसे मोटी महिला यानी इमान अहमद चर्चा की विषय बनी हुई है। इमान का वजन 500 किलोग्राम है। वह बैरिएट्रिक सर्जरी के लिए शनिवार सुबह काहिरा से मुंबई लाई गईं। 

बता दें इतना ज्यादा वजन होने के कारण उन्हें क्रेन के सहारे प्लेन से उतारा गया और एक खास ट्रक से मुंबई के सैफी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। फिलहाल उन्हें एक खुले स्थान पर रखा गया है। जहां से उन्हें खासतौर पर उनके लिए बनाए गए रूम में शिफ्ट किया जाएगा। 

पैरालिसिस की वजह से इमान का चलना-फिरना मुश्किल है। उन्हें उनके घर से बिस्तर समेत लाया गया है। मुंबई के डॉक्टर मफी लकड़ावाला और उनकी टीम 36 साल की इस महिला की सर्जरी के बाद तीन महीने तक इलाज करेगी।


 

:

Worldheaviest womanMumbaisurgery

loading...