62वीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से लेकर सभी बड़े सितारे पहुंचे। इस रेड कार्पेट में कौन क्या पहनकर पहुंचा ये तो सब नोटिस करते हैं।
16 Jan, 2017 04:00 PMमुंबई: 62वीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से लेकर सभी बड़े सितारे पहुंचे। इस रेड कार्पेट में कौन क्या पहनकर पहुंचा ये तो सब नोटिस करते हैं। कुछ एक्ट्रैस तो बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी तो कुछ को वर्स्ट ड्रेस के कारण फैंस की आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।
दम लगा के हईशा फेम एक्ट्रैस भूमि पेडणेकर ने सेरेमनी में ब्लैक कलर की लैदर ड्रेस पहनी थी। हालांकि, यह उनकी बॉडी पर बहुत अजीब लग रही थी।
वीजे अनुषा ने ब्लैक एंड व्हाइट गाउन फिल्मफेयर के लिए चुना। लेकिन यह कॉम्बिनेशन डिजाइन के कारण काफी अजीब लग रहा था।
विद्या बालन सेरेमनी के दौरान रेगुलर साड़ी पहनकर पहुंची थीं। सिर्फ यही नहीं, उनका लुक भी बहुत सिंपल लग रहा था। विद्या की साड़ी एलिगेंट थी। लेकिन उनका हेयर डू काफी बोरिंग लग रहा था।
डायना पेंटी ने ब्लैक हाई नैक गाउन पहना था। लेकिन इस गाउन का टेक्सचर कुछ जम नहीं रहा था। इसके अलावा, गाउन में गले के नीचे बनी डिजाइन भी उनके स्टाइल को खराब कर रही थी।
मिर्ज्या फेम सैयामी खेर के गाउन में वैसे तो कोई विशेष खराबी नहीं थी। लेकिन फिल्मफेयर के लिहाज से यह काफी सादा लग रहा था।