main page

WWE का यह सुपरस्टार टाइगर लेकर आ गया था रिंग में, अब भोजपुरी बोलता नजर आएगा

Updated 12 October, 2017 11:53:04 PM

प्रभाकर शरण भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी और भोजपुरी में अपनी फिल्म...

मुंबईः प्रभाकर शरण भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी और भोजपुरी में अपनी फिल्म '1 चोर 2 मस्तीखोर' (एनरेडाडोसः ला कन्फ्यूजन) रिलीज करने के लिए तैयार हैं। यह एक भारतीय लैटिन-अमेरिकन फिल्म है। बुधवार को ही इस का भोजपुरी ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। इस फिल्म को आशीष आर मोहन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में प्रभाकर शरण लीड रोल में हैं। फिल्म की सबसे रोचक बात यह है कि इसमें WWE के सुपरस्टार स्कॉट स्टाइनर भी हैं और दर्शक उन्हें भोजपुरी बोलते देखेंगे। 

 

हालांकि फिल्म की मुख्य भूमिका में प्रभाकर शरण है। जिसका निर्देशन ‘खिलाड़ी 786’ बनाने वाले डायरेक्टर आशीष आर मोहन कर रहे हैं। खबर के अनुसार फिल्म को हिंदी और भोजपुरी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि अंग्रेजी बोलने वाले स्कॉट फिल्म में भोजपुरी भाषा बोलते नजर आएंगे। स्कॉट को WWE की दुनिया में ‘बिग पापा पंप’ के नाम से भी जाना जाता है जो बाइसेप्स और पुशअप के तरीके को लेकर प्रशंसकों के बीच खासे लोकप्रिय रहे हैं।

 

सूत्रों के अनुसार फिल्म की कहानी लियो के ऊपर है, जो प्यार और दौलत के चक्कर में उलझा रहता है। एक डकैती के दौरान उसकी मुलाकात एना (फिल्म की अभिनेत्री) से होती है। धीरे-धीरे दोनों में इश्क हो जाता है। हालांकि फिल्म का मजेदार स्कॉट स्टाइनर का भोजपुरा बोलना होगा। फिल्म की कहानी खुद लीडर एक्टर प्रभाकर ने लिखी है। जिसकी शूटिंग कोस्टारिका में की गई है।

:

WWEbhojpuri filmbollywoodindian latinAmerican astronomers

loading...