main page

मौत को हराकर हनी सिंह ने जीती जिंदगी की जंग, बीमारी की वजह से हो गई थी एेसी हालत

Updated 15 March, 2018 03:11:13 PM

लाखों दिलो की धड़कन और सबसे फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह आज अपना 35वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर, पंजाब में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। 2000 में हनी ने नई दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। पिछले कुछ समय से हनी इंडस्ट्री से दूर हो गए थे, क

मुंबई: लाखों दिलो की धड़कन और सबसे फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह आज अपना 35वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर, पंजाब में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं।

Bollywood Tadka

साल 2000 में हनी ने नई दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। पिछले कुछ समय से हनी इंडस्ट्री से दूर हो गए थे, क्योंकि वह गंभीर मानसिक बीमारी बायोपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। 

Bollywood Tadka

कुछ साल पहले हनी के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें भी आई थीं, जिसे बाद में खुद हनी ने ही गलत बताया था। हनी ने कहा था- “सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।”

Bollywood Tadka

बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

ज्यादातर मेंटल डिसऑर्डर की तरह ही बायपोलर डिसऑर्डर भी डिफरेंट शेप और साइज का होता है, जिसके चलते डॉक्टरों को हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं। कई बार डॉक्टर बीमारी के सही सिम्प्टम्स (symptoms) पकड़ नहीं पाए। यही वजह रही की हनी सिंह को एक नहीं बल्कि चार बार डॉक्टर बदलने पड़े।

Bollywood Tadka


यो यो के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे। बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।

Bollywood Tadka

अब उन्होंने बॉलीवुड में फिर धमाकेदार एंट्री ली हैं और फिर से उनके फैंस पर उनका खुमार चढ़ गया है। 

Bollywood Tadka

:

yo yo honey singhbirthday special

loading...