बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे एक से बढ़कर एक गाने देकर हनी ने देश-दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की और सबके फेवरेट बने। हालांकि, बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से वह काफी समय से लाइमल
01 Jan, 2018 01:42 PMमुंबई: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे एक से बढ़कर एक गाने देकर हनी ने देश-दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की और सबके फेवरेट बने। हालांकि, बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन अब हनी सिंह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।
हाल ही में हना की एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए बीती रात हनी दिल्ली की सड़कों पर स्ट्रीट सिंगर को चीयर करते नजर आए। ये वीडियो दिल्ली के खान मार्केट में फिल्माया गया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट और इंस्टाग्राम पर रैपर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक सिंगर को चीयर करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को हनी सिंह ने 31 दिसंबर को पोस्ट किया है। हर बार की तरह एक बार फिर यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। वीडियो को शेयर करते हुए हनी ने लिखा है कि आखिरकार आपको इंतजार खत्म हो गया। यहां मौजूद है मेरा भांगडा सॉन्ग हिन्दी फ्यूजन दिल चोरी चक दो फट्टे। हनी के इस रैप की लिरिक्स भी जोरदार हैं। 'पंजाबी वेडिंग है लड़कियां पटती हैं, दारू चलती है खुल्ली बंटती है.... दारू चली है तो दूर तक जाएगी, केटरिंग वाले की शामत आएगी। पूरा-पूरा मस्ती पर जोर रहेगा। जितनी चाहे पी लो कोई कुछ न कहेगा....।
बता दें कि दो साल बाद हनी सिंह एक बार फिर बॉलीवुड सॉन्ग के साथ लौटे हैं। इसे सवाल तीन लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। हनी सिंह ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए 'दिल चोरी साडा' हो गया गाना गाया है। यह एक पार्टी नंबर है, जो पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के गाने का रीमेक है। इस गाने के बोल आपको भी हंसने पर मजबूर करेंगे।