main page

यो यो हनी सिंह का नया लुक देखकर रह जाएंगे दंग, कमबैक की पूरी तैयारी

Updated 06 May, 2018 01:57:50 AM

जाने-माने रैपर यो यो हनी​ सिंह अपने कमबैक वीडियो ​के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह के गाए दो गानों​ दिल चोरी और छोटे छोटे पेग को काफी...

जालंधरः जाने-माने रैपर यो यो हनी​ सिंह अपने कमबैक वीडियो ​के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह के गाए दो गानों​ दिल चोरी और छोटे छोटे पेग को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। जाहिर है कि हनी इससे काफी उत्साहित हैं और शायद इसलिए अपने नए वीडियो के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं। हनी सिंह चाहते हैं कि नए वीडियो में उनकी मसल्स पहले से और ज्यादा बेहतर नजर आएं। मतलब कि रैपर यो यो हनी सिंह ने एक बार फिर से बड़े म्यूजिक वीडियो से कमबैक कर सकते हैं।


एक बार फिर से बता दें कि हनी सिंह ने हाल ही में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने 'दिल चोरी' और 'छोटे-छोटे पैग्स' से कमबैक किया था। वह इन दिनों ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। 

:

yo yo honey singhnew songcome backpollywood

loading...