main page

छेड़छाड़ मामले के बाद इस एक्टर के साथ स्पॉट हुई 'जायरा वसीम'

Updated 12 December, 2017 03:32:34 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस जायरा वसीम हाल ही में अपने साथ हुई घटना से उबरने के लिए काम पर वापस लौट चुकी हैं। जायरा मुंबई में एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ एक स्पोर्ट्स इवेंट में नजर आई हैं। इस इवेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वह  कॉपर कलर की शर्ट और ब्लू कलर के प्लाजो में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभि

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस जायरा वसीम हाल ही में अपने साथ हुई घटना से उबरने के लिए काम पर वापस लौट चुकी हैं। जायरा मुंबई में एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ एक स्पोर्ट्स इवेंट में नजर आई हैं। इस इवेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वह  कॉपर कलर की शर्ट और ब्लू कलर के प्लाजो में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन सूट-बूट में दिखे। 

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रैस जायरा वसीम ने फ्लाइट में छेड़खानी का आरोप लगाया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोते हुए आपबीति शेयर करती नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

जायरा के साथ बदतमीजी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई। जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bollywood Tadka

:

Zaira WasimAbhishek Bachchan

loading...