बॉलीवुड एक्ट्रैस जरीन खान के साथ दिल्ली में छेड़खानी हुई। हालात ऐसे हो गए कि जरीन को उसी रात मुंबई...
20 Nov, 2017 02:05 AMमुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस जरीन खान के साथ दिल्ली में छेड़खानी हुई। हालात ऐसे हो गए कि जरीन को उसी रात मुंबई की फ्लाइट पकड़कर वापस आना पड़ा जबकि उनका उस रात दिल्ली में स्टे करने का प्लान था। जरीन ने खुद इस बात को एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान शेयर किया।
फिल्म के प्रमोशन के लिए ही जरीन कुछ दिनों पहले दिल्ली भी पहुंची थीं, लेकिन जरीन का दिल्ली का एक्सपीरियंस काफी खराब रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर के दौरान 40-50 लोगों ने उन्हें घेर लिया। ये सभी लोग जरीन के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते थे। लेकिन फिर ये भीड़ अनकंट्रोल होते हुए धक्कामुक्की तक बढ़ गई। इस दौरान जरीन के साथ छेड़छाड़ भी हुई। एक वेबसाइट के मुताबिक जरीन से जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है कि कई प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल होने के बाद वे आखिरी वेन्यु पर 15 मिनट के इंटरेक्शन के लिए पहुंची थीं।
जरीन उसके बाद वेन्यु के लिए निकलीं तो देखा कि वहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं है। वो 40-50 लोगों की भीड़ में घिर गईं। जरीन के साथ फोटो क्लिक करने की कोशिश कर रही भीड़ कैमरे को उनके फेस तक ले आए। मामला छेड़छाड़ तक पहुंच गया।
खबर ये भी है कि जरीन के साथ जब ये सब हुआ तब कोई भी मेल मेंबर वहां नहीं था। सिचुएन आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी थी। ऐसे में जरीन घबरा गई थीं। फिर भी जरीन ने अपनी कमिटमेंट पूरे करने के लिए तैयार हैं। जब जरीन से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे ट्रीटमेंट से बहुत डिस्टर्ब हुई और इसलिए मैंने लेट नाइट की फ्लाइट पकड़कर मुंबई वापस आने का निर्णय लिया।'