main page

होटल में खून से लथपथ मिलीं थीं जीनत, इस एक्टर मे मार-मार के कर दी थी एेसी हालत

Updated 19 November, 2017 04:56:22 PM

80 के दशक की हॉट एक्ट्रैस जीनत अमान का आज जन्मदिन है। करियर में कामयाब रही इस एक्ट्रैस की निजी जिंदगी उतनी कामयाब नहीं रही। अपनी लव लाइफ में ऐसी घटनाओं का शि‍कार भी हुईं जिसके बारे में शायद कभी किसी ने सोचा भी ना हो। 70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा जीनत अपने समय में कई लोगों की ड्रीम गर्ल थीं। जीनत ने कई हिट फिल्में दी लेकिन उनकी जिंदगी में आने वाले मर्दों के साथ उनका रिश्ता फ्लॉप ही रहा।

मुंबई: 80 के दशक की हॉट एक्ट्रैस जीनत अमान का आज जन्मदिन है। करियर में कामयाब रही इस एक्ट्रैस की निजी जिंदगी उतनी कामयाब नहीं रही। अपनी लव लाइफ में ऐसी घटनाओं का शि‍कार भी हुईं जिसके बारे में शायद कभी किसी ने सोचा भी ना हो। 70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा जीनत अपने समय में कई लोगों की ड्रीम गर्ल थीं। जीनत ने कई हिट फिल्में दी लेकिन उनकी जिंदगी में आने वाले मर्दों के साथ उनका रिश्ता फ्लॉप ही रहा।

Bollywood Tadka

जीनत का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया, जिनमें से एक का नाम संजय खान हैं।जीनत और संजय का अफेयर जिस समय चल रहा था उस समय संजय के तीन बच्चे थे। दोनों के बीच प्यार फिल्म 'अबदुल्ला' के सेट पर शुरू हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक साल 1980 में संजय ने फाइव स्टार होटल में जीनत को बहुत मारा था। उस समय वहां कुछ लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी ने भी जीनत की मदद नहीं की।

Bollywood Tadka

जीनत उस समय लोनावला में शूटिंग कर रही थीं। संजय ने गुस्से में जीनत को फोन किया और कहा कि वो सब छोड़ कर मुंबई आ जाएं क्योंकि उन्हें 'अबदुल्ला' का एक गाना फिर से शूट करना है। जीनत ने बताया कि उन्होंने डेट दूसरे प्रोजेक्ट को दे रखी है। इस पर संजय ने जीनत पर फिल्म के मेकर्स के साथ शारीरिक संबंध रखने का आरोप लगा दिया। यह सब सुन जीनत सब कुछ छोड़ संजय के घर चली गईं। वहां उन्हें बताया गया कि संजय ताज होटल में कोई पार्टी अटेंड कर रहे हैं। जब जीनत होटल गईं तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। संजय, जीनत पर गुस्सा होने लगे और कहा कि तुम होटल क्या करने आई हो। उस समय संजय की पत्नी जरीन भी वहीं थीं। वो भी जीनत पर आग बबूला हो रही थीं।

Bollywood Tadka

बता दें कि जीनत ने जब डेट्स की समस्या संजय से डिस्कस करनी चाही तो संजय ने उन्हें मारना शुरू कर दिया। संजय ने जीनत के बाल पकड़ कर उन्हें खूब पीटा। जीनत भी अपने पति का साथ देती दिखीं और संजय को कह रही थीं कि इसे और मजा चखाओ। पार्टी में कुछ लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी जरीन की मदद नहीं की। उसके बाद होटल के स्टाफ ने जीनत को संभाला। जरीन उस समय खून से लथपथ थीं और उनके आंखों से आंसू भी बह रहे थे। जीनत को इस चोट से उभरने में 8 साल का समय लग गया था लेकिन फिर भी उन्होंने संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। 

Bollywood Tadka

:

zeenat amanbirthday

loading...