main page

मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगा सेलेना क्विंटेनिला का मोम का पुतला

Updated 21 July, 2016 11:23:17 AM

तेजानो संगीत की मल्लिका सेलेना क्विंटेनिला का मोम का पुलता जल्दी ही मैडम तुसाद संग्रहालय में लगने वाला है।

लॉस एंजलिस: तेजानो संगीत की मल्लिका सेलेना क्विंटेनिला का मोम का पुलता जल्दी ही मैडम तुसाद संग्रहालय में लगने वाला है। खबरों के अनुसार क्विंटानिला का मोम का पुतला हॉलीवुड सेक्शन में लगाया जाएगा। एक ऑनलाइन याचिका के बाद यह फैसला लिया गया है। 1995 में महज 23 साल की उम्र में क्विंटेनिला का निधन हो गया था। 

संग्रहालय ने घोषणा की है कि पुतले का अनावरण 30 अगस्त को होगा। गायिका के पांचवें और अंतिम एलबम ‘ड्रीमिंग ऑफ यू’ की 21वीं वर्षगांठ भी इसी आसपास है।  पुतले को बनाने में करीब 3,50,000 डॉलर का खर्च आएगा। इस पुतले को सेलेना के 1993 के कंस्र्ट जैसा लुक दिया गया है। 

:

selena quintanillawax figuremadame tussaud

loading...