main page

OMG! ऑटोग्राफ देते समय फैन ने सिंगर को मारी गोली

Updated 11 June, 2016 05:10:04 PM

अमेरिकी टी.वी. शो 'द वॉइस' में हिस्सा ले चुकी क्रिस्टीना ग्रिमी अब इस दुनिया में नही रही।

नई दिल्ली: अमेरिकी टी.वी. शो 'द वॉइस' में हिस्सा ले चुकी क्रिस्टीना ग्रिमी अब इस दुनिया में नहीं रही। शुक्रवार को क्रिस्टीना अपना कंसर्ट खत्म करने के बाद फैन्स को ऑटोग्राफ दे रही थी। तभी एक शख्स हाथ में बंदूक लिए आया और क्रिस्टीना को गोली मार दी। खबर मिली है कि क्रिस्टीना ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया। 2014 में 'द वॉइस' के छठे सीज़न में क्रिस्टीना तीसरे नंबर पर रही थी। ओरलैंडो शहर की पुलिस ने आज ट्वीट कर किस्टीना के गुजर जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'हमें बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि क्रिस्टीना ग्रिमी अब नहीं रही। क्रिस्टीना के शरीर पर लगीं गंभीर चोटों लगने से उनकी मौत हो गई।'

:

SingerChristina Grimmieshotdead

loading...