main page

प्रत्युषा बनर्जी का चौंकाने वाला आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस!

Updated 02 April, 2016 08:40:08 AM

टीवी एक्ट्रैस प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वह अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिलीं।

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रैस प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वह अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिलीं। प्रत्युषा का व्हाट्सएप स्टेट्स भी उनके डिप्रेशन को दर्शाता है। उनका व्हाट्सएप पर आखिरी स्टेट्स था, मरके भी मुंह ना मोडऩा’।

जानकारी के मुताबिक, प्रत्युषा के दोस्तों ने बताया कि काम ना मिलने, पैसे की तंगी और अपने लिव-इन ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को लेकर वह लंबे समय से डिप्रेशन में थीं। डेढ़ महीने पहले ही दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया था और इसके बाद दोनों के बीच लड़ाईयां बढ़ती गई। 

वहीं, खबर है कि पुलिस प्रत्यूषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल सिंह से पूछताछ कर रही है। राहुल ने ही पुलिस को प्रत्यूषा की खुदकुशी के बारे में बताया था। गौरतलब है कि 24 साल की प्रत्युषा ने बालिका वधू में बड़ी आनंदी की भूमिका से टीवी जगत में कदम रखा था, जिसके बाद वह भारत के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिगबॉस -7 में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा प्रत्यूषा ससुराल सिमर का, पावर कपल जैसे शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

:

Pratyusha BanerjeeWhatsAppbalika vadhuBigg Boss 7Sasural Simar KaPower Couple

loading...