वैसे तो आपने बहुत सारे चर्च देखे होंगे लेकिन जिस चर्च की तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं, शायद ही आपने उसके बारे में कभी सुना होगा।
27 Feb, 2015 11:52 AMनई दिल्लीः वैसे तो आपने बहुत सारे चर्च देखे होंगे लेकिन जिस चर्च की तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं, शायद ही आपने उसके बारे में कभी सुना होगा।
जी हां, आपको बता दें कि यह चर्च बाकियों से कुछ खास है क्योंकि यह हजारों लोगों की हड्डियों और कंकालों को सहेज कर रखा गया है। कहा जाता है कि इस चर्च में लगभग 40000 लोगों की हड्डियां हैं। इस जगह को ऑस्युअरी कहते हैं।
कहा जाता है कि सबसे पहले यहां शवों की अस्थाई रूप से कब्र बनाई जाती है। बाद में कुछ सालों बाद उसकी हड्डियां निकाल कर यहां चर्च में ऑस्युअरी में रखी जाती हैं।
ऐसा होने की पीछे भी एक अनोखी वजह है।13वीं शताब्दी में इसकी कहानी शुरू हुई थी जब यहाँ के एक संत हेनरी को इस पवित्र भूमि फिलिस्तीन में भेजा गया था। जब वह वापिस आए तो उस जगह की मिट्टी का एक भरा हुआ जार लाया, जहां प्रभु यीशु को सूली पे चढ़ाया गया था। उसने वो मिटटी यहाँ ला कर एक कब्रिस्तान के ऊपर डाल दी गई, जिसके बाद यह जगह लोगो को दफनाने की पसंदीदा जगह बन गई।
वहीं दूसरी वजह यह है कि 14वीं और 15वीं शताब्दी में यहां प्लेग और युद्धों के कारण बहुत अधिक मौते हुई, जिससे लोगों को वहीं दफन किया गया। इस तरह यहां कुछ ही समय में बहुत ही अधिक लोगो को दफना दिया गया, जिसे की कब्रिस्तान में जगह ही नहीं बची।
शीघ्र ही यह चर्च अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हो गया। इसे लोग the Church of Bones के नाम से जानने लगे। आज हर साल इस चर्च को देखने दुनिया भर से 2 लाख से ज्यादा लोग आते है।