फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स का गुरुवार रात मुंबई में आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियॉन
28 Feb, 2015 11:09 AMमुंबई : फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स का गुरुवार रात मुंबई में आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियॉन अपने पति डेनियल वेबर के साथ दिखाई दीं। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारें भी इस इवेंट में शिरकत करते नज़र आएं।
इस मौके पर ब्लैक गाऊन में सनी हमेशा की तरह काफी हॉट दिख रही थी। सेरेमनी के दौरान सितारों ने एक-दूसरे के साथ कैंडिड मूमेंट्स शेयर किए। अक्षय कुमार-तब्बू को गॉसिप करते देखा गया तो करीना डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ पोज देतीं नजर आईं। सनी, देबिना और नीलम ने अपने-अपने लाइफ पार्टनर के साथ पोज दिए।
तो वहीं 'बिग बॉस' फेम उपेन पटेल मेहमानों के साथ मस्ती के मूड में दिखे। न्यूकमर अक्षरा हासन ने भी बाकि सेलेब्स के साथ पोज दिए।